Banda News: झूला महोत्सव में झूमे श्रद्धालु
बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां में स्थित राधा कृष्ण मंदिर और राम जानकी मंदिर में झूला महोत्सव के चलते श्रद्धालु भक्तों की भीड़ इकट्ठी हुई। जहां दोपहर 3 बजे से मंदिर प्रांगण में राधा रानी की दिव्या झांकियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भजन गायक मुकेश कानपुर ने गीतों और भजन घिर आयो बदरा, झूला धीरे से झुलाओ बनवारी.... गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। वहीं, दूसरी ओर गायक विमल चौकी पुरवा ने झमक झुक झुलु पिया के संग में गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम में तबले पर आदर्श विश्वकर्मा, ज्वाला प्रसाद, आर्गन पर विमल, नाल पर अंतरराष्ट्रीय नाल वादक पंडित दीनदयाल तिवारी ने संगत की यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने राधा कृष्ण की झांकियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.