Banda News: झूला झूलते समय मासूम के गले में फंसा साड़ी का फंदा, मौत
बांदा, जुलाई 6 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में साड़ी के झूले पर झूलना एक मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ। झूला झूलते समय साड़ी का फंदा गले में कसने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम की सलाह के बावजूद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। देहात कोतवाली क्षेत्र गुरेह गांव निवासी संगीता ने बताया कि आगन में छोटा सा जामुन का पेड़ लगा है। रविवार को घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी उसका 6 वर्षीय भतीजा शोहित पुत्र रामभवन साड़ी का झूला बना कर झूल रहा था। इसी बीच साड़ी उसके गले में कस गई। फंदा कसने से वह जमीन पर गिर पड़ा। शाम को परिजनो ने देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके मुह से लार निकल रही थी। घरवालो ने उसे तत्काल जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.