बांदा, अक्टूबर 3 -- Banda News: बांदा। झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी थाना क्षेत्र के गांव हरवंश पुरवा सिंधनकला निवासी नंदू निषाद ने बताया कि उसके छोटे भाई राजा भइया की 21 वर्षीय पत्नी अंजना शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान वह रसोई से कंडा व लकड़ी निकालने लगी, तभी उसे सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे झाड़फूंक के लिए गांव में दिखाया। हालत में सुधार नहीं होने परिजन उसे हमीरपुर के जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि पति बंगलुरू में रहकर नौकरी करते हैं। उनके बच्चे नहीं हैं। पैलानी थाना प्रभारी राम मोहन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हि...