बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बदौसा। कस्बा से अतर्रा रोड की तरफ एक ढाबे के पास झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पानी आ गया है। तेज बहाव के चलते राहगीर व बाइक सवार भयभीत रहे। ढाबा के निकट हाईवे पर पानी बहने से आवागमन कभी भी ठप हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के पानी की निकासी के लिए हाईवे पर पुलिया बनी, चोक व संकरी होने से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे हाईवे के ऊपर से जा रहा है। उधर, बदौसा में बागैन नदी पुल के पास हाईवे पर धंसी सड़क में पुलिस कर्मियों ने बैरीकेडिंग लगा दी और कुछ कर्मचारियों ने सुबह सड़क में आई दरारों पर सीमेंट भर दिया और चलते बने। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बाढ़: जलीलपुर में आबादी में आया गंगा का पानी, मुश्किलें बढ़ीं बारिश होने पर सीमेंट बह गई। वहीं हाईवे से धंसी सड़क से वाहन गुजरते रहे। यह लापरवाही वाहन चालकों...