बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बबेरू । कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रो मे शनिवार शाम दो घंटा भीषण वर्षा के चलते जगह जगह जल भराव हो गया है। यहां तक कि रोड़ों व घरो में जल भराव होने से लोगों को निकलने मे मुश्किल हो गया है। सड़कों पर दो फीट से ज्यादा पानी भरा है। करीब एक दर्जन से अधिक कच्चे घर गिर जाने से लोगो के पूरा सामान दब गया। लोग घर के बाहर गुजारा करने को मजबूर हो गये। कस्बे के अम्बेडकर जमुनिहा पुरवा करुइहा पुरवा सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रो मे शनिवार शाम हुयी झमाझम बारिश के के कस्बे के एक दर्जन से अधिक मकान गिर गये हैं। जिससे अम्बेडकर नगर मेमहिपाल पुत्र बुलुवा रजुवा पुत्र विन्दा शिवनायक प्रभुदयाल व दिनेश के रहायशी मकान गिर गया। जमुनिहा पुरवा शंकर पुत्र जेठुवा का पूरा मकान गिर गया। घर के बाहर सामान रखे चुन्नू पुत्र वंशी का भी मकान गिर गया। इसी...