Banda News: जेल में ब्रह्मकुमारी बहनों ने बंदियों को बांधी राखी
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। जिला कारागार में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने जेल में निरुद्ध सभी बंदियों की कलाई पर राखी बांधा और उनका मुंह मीठा कराया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने ब्रह्मकुमारी संचालित संस्था द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। उन्होंने समस्त बंदियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बंदी कारागार से बाहर निकलने पर एक आदर्श नागरिक के रूप में अपना जीवन जिएं। उन्होंने बंदियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से संचालिका बी.के शालिनी बहन, बबेरू से आशा बहन, तिन्दवारी से साधना बहन, शीखा सुनैना, सोनी बहन के साथ-साथ दिलीप भाई रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.