Banda News: जूनियर बालक वॉलीबाल में स्टेडियम ए को मिला स्वर्ण पदक
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। बांदा मिनी ओलंपिक के तहत मंगलवार को जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता के मुकाबले के फाइनल में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 25-18, 25-15 से सीधे सेटों में पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन के पहले मुकाबले में भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने सेंट जेवियर्स बी को 25-11, 25-16 से हराया। दूसरे मुकाबले में सेंट जेवियर्स ए ने विद्यावती मेमोरियल को 25-17, 25-14 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में स्टेडियम बी ने यूपीएस गोयरा मुगली को 25-10, 25-17 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ए ने सेंट जेवियर्स ए को 25-15, 25-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी और स्टेडियम बी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। प्रत्येक अंक के लिए खिलाड़ियों ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.