Banda News: जुलूस-ए-गौसिया में हैवी डीजे व पटाखों पर प्रतिबंध
बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: बांदा। मरकजी कमेटी खुद्दाम-ए-गौस-ओ-ख्वाजा के बैनर तले 24 सितंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें म्यूजिकल या बेस वाली मनकबत पर पाबंदी के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा हुई। मोहल्ला खाईपार स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को आयोजित बैठक की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई। अध्यक्ष मौलाना नजमुज्जफर ने कहा कि गौस-ए-आजम हजरत अब्दुल कादिर जिलानी की याद में जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाता है। 24 सितंबर को दोपहर ढाई बजे सरवर साहब की मस्जिद से जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। मरकजी कमेटी के सचिव सैय्यद इमरान अली शीबू ने कहा जुलूस में शामिल होने वाली कमेटियां हैवी साउंड, शस्त्र व आतिशबाजी लेकर शामिल नहीं होंगी। किसी भी प्रकार के सियासी या ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.