बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली के जुगरेहली गांव में चोरों ने कमलेश प्रजापति के घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी ले गए। कमलेश की पत्नी केशनिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की वह घर के बाहर सो रही थी। रात में नींद खुलीतो उसने दरवाजा खुला देखा। दरवाजे की कुंडी टूटी थी। अंदर जाकर देखा तो तीन लाख के सोने व चांदी के जेवर और 51 हजार रुपये गायब थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...