Banda News: जुएं खेलते 13 गिरफ्तार, 45 हजार रुपये बरामद
बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: पैलानी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पैलानी डेरा में जुएं की फड़ में छापा मारा। उप निरीक्षक प्रेमचंद सरोज ने बताया कि रामचंद्र के घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हार जीत की बाजी लगने की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर दबिश देते हुए घर को चारों तरफ से घेर लिया गया। मौके से जुआं खेलते 13 लोगों को पकड़ा गया। फड़ से 45 हजार रुपये तथा ताश की गड्डी बरामद की गई है। जुआं अधिनियम के तहत सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.