Banda News: जिले के नौ केंद्रों में होंगी पीईटी परीक्षा
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। इसको लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश मिलेगा। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी सुरक्षा स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी जाएगी। जिले में रविवार, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से 9:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। जबकि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.