Banda News: जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। जिला जज अल्पना, डीएम अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने गुरुवार शाम को मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। महिला बंदी बैरिकों व भोजनालय में साफ-सफाई देखी। अस्पताल में भी व्यवस्थाएं देखी। डीएम व एसपी गुरुवार को शाम करीब पांच बजे मंडल कारागार पहुंचे। यहां पुरुष व महिला बैरिकों का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों का हाल चाल भी जाना। कारागार की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। जिन बंदियों के वकील नहीं है उन्हें पैरवी कराने के निर्देश दिए। कारागार की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों को योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जेल अधीक्षक शशिकांत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.