बांदा, सितम्बर 11 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में दिन दहाडे़ जाल काट कर घर में घुसे चोर नगदी समेत सोने चांदी के लाखो रूपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना से व्यापारियो में रोष है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कमासिन रोड निवासी विनय गुप्ता सब्जी व्यापारी है। गुरूवार की दोपहर मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अपने मामा के घर भदावल रोड ओरन छठी के कार्यक्रम में गया था। तभी सूना मौका देख चोर छत पर चढ आए और जाल काट कर साड़ी के सहारे कमरे में आ गए। ताला तोड़ कर चोर कमरे के अंदर घुस गए। गोदरेज अलमारी में रखे एक लाख 15हजार रूपए नगद सोने के जेवर में हाथ की चूड़ियां, गले का हार, झुमकियां,मंगलसूत्र, अंगूठियां व गले क...