बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: बांदा। शहर के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी ललित विश्वकर्मा ने मंडलायुक्त से जल निकासी को लेकर गुहार लगाई। प्रार्थनापत्र के माध्यम से कहा कि छोटी बाजार कमतू फाटक के अंदर पुस्तैनी मकान व नाली है। दो माह से जल निकासी अवरुद्ध होने से दरवाजे के बाहर घुटनों तक पानी भरा है। सामने वाले मकान से पानी आता है। गंदगी से पूरा परिवार बीमार हो रहा है। नगर पालिका ईओ को दस सितंबर तथा एसडीएम सदर को 21 सितंबर को प्रार्थनापत्र दिया, पर कोई नहीं सुनता। जल निकासी की समस्या दूर न हुई तो परिवार मकान छोड़ने को मजबूर हो जाएगा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...