Banda News: जलभराव से तालाब बन गया प्राथमिक विद्यालय सिलौटा
बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: रामनगर (चित्रकूट)। ब्लाक क्षेत्र के कटैया खादर के सिलौटा में संचालित प्राथमिक विद्यालय का परिसर बारिश में तालाब नजर आने लगा है। बच्चे और शिक्षक घुटने तक भरे गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचने को मजबूर हैं। तेज बारिश होने पर स्थिति और भयावह हो जाती है। बारिश का पानी स्कूल के कमरों व कार्यालय में घुसने लगता है। यहां कुल 93 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय भवन का निर्माण जमीनी स्तर पर है। जिससे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। परिसर में इंटरलॉकिंग तो है, लेकिन जलभराव के कारण उसमें हरी काई जमने बच्चे और शिक्षक फिसलकर गिर पड़ते है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विकास शुक्ला ने बताया कि बरसात के समय जलभराव में जहरीले कीड़े-मकोड़ों का डर बना रहता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भरा पानी बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.