बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड नंबर 20 के सेढू तलैया मोहल्ले में सोमवार रात को बिजली का एक खंभा अचानक एक मकान के छज्जे पर टूट कर गिर गया। जिसके चलते 4-5 खंभे और तिरछे हो गए एवं बिजली की केबल सड़क से मात्र एक दो मीटर ऊपर झूल रही थी। स्ट्रीट लाइट के सभी खंभे पोल गिरने के कारण खराब हो गए हैं। क्षेत्र के मो. बाकर ने बताया कि उपभोक्ताओं ने कहा है कि अगर 2 दिन के अंदर क्षेत्र में सभी कार्यों को नहीं किया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर अनवरत धरना लगा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...