बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: पैलानी। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पूजन अर्चन के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया। संत शिरोमणि संत रविदास जयंती एवं कलश वंदन यात्रा में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के साथ लोगों की भीड़ रही। यात्रा मुंगुस गांव से होते हुए तिंदवारी, परसौंडा, पपरेंदा कालेश्वर होते हुए पिपरहरी, पैलानी, पैलानी डेरा से होते हुए जसपुरा पहुंची। जहां जगह-जगह महिलाओं तथा ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कोरांव में निकाली गई कलश यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...