Banda News: जमीन के विवाद में दंपति से की मारपीट
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। पैलानी के चंदवारा गांव निवासी सुरेश सिंह ने थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सोमवार को सुबह सात बजे वह दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच पारिवारिक धीरेंद्र उर्फ कल्लू आया और जमीन को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसकी मां विमला आ गई और उसने भी हमला किया। गुहार सुनकर पत्नी बचाने आई तो उसे भी लात-घूसों से पीटा। दोनों को गंभीर चोंटे आईं। हमलावर धमकाते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- Banda News: घरेलू विवाद में मां-बेटे को डंडे से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.