बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। भूजल सप्ताह में छठवें दिन कई विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों ने छात्रों व शिक्षकों को जल संरक्षण तथा जल की बर्बादी रोकने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट अक्षय व जेई सौरभ शुक्ला तथा प्रतीक श्रीवास्तव की मौजूदगी में डीएवी व खानकाह इंटर कॉलेज में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम किए गए। वक्ताओं ने कहा कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है, जो बड़ी चिंता का विषय है। वर्षा जल संचयन और विवेकपूर्ण उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। यह भी पढ़ें- Bareily News: छात्राओं ने रचनात्मक विचारों से जल संरक्षण का दिया संदेश छ...