बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: बबेरू। महर्षि विद्यापीठ कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं व अध्यापकों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्था की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक प्रताप सिंह सचान ने छात्राओं और शिक्षकों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशीले उत्पादों को बंद किया जाना चाहिए, जिससे नशा मुक्ति भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। ब्राम्हकुमारी प्रजापिता संस्था से आशा बहन ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रमिला शर्मा, पूनम रस्तोगी, वंदना सिंह, रामजीत साहू, रामहित सिंह, अभिषेक सिंह, बलबीर वर्मा, प्रवक्त...