बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: पैलानी। चार माह से लापता पत्नी की तलाश में मजदूर छह बच्चो के साथ अधिकारियो के चक्कर काट रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उल्टे पुलिस जांच के लिए उससे ही वाहन की व्यवस्था करने को कह रही है,जबकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। थाना क्षेत्र के पिपरोदर निवासी शिवमंगल निषाद ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में रामदुलारी के साथ हुई थी। उसके छह बच्चे हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी के लापता होने के बाद से पूरा परिवार बिखर गया है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी 16 मार्च 2026 को अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ मायके गई थी। वह मायके नही पहुंची रास्ते से हीं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसने इस मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगात...