Banda News: छह डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, सदर एसडीएम बने नवीन प्रसाद
बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिले में नवागत डिप्टी कलेक्टरों एवं अन्य अधिकारियों की तैनाती संबंधी आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नवीन प्रसाद को उपजिलाधिकारी सदर, भूपेंद्र सिंह को उपजिलाधिकारी पैलानी, शैलेंद्र कुमार मिश्र को उपजिलाधिकारी अतर्रा, प्रीति तिवारी को डिप्टी कलेक्टर (राजस्व), पूनम गौतम को उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर तथा अंकित वर्मा को उपजिलाधिकारी न्यायिक बबेरू के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी नई तैनाती वाले पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.