बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बांदा। छप्पर की मरम्मत कर रही महिला को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक करवाने के लिए ओझाओ के पास लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अलग-अलग क्षेत्रों में सर्प दंश से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोखिया निवासी रमाशंकर ने बताया 50 वर्षीय भाभी सुघरा देवी पत्नी सीताराम गुरुवार शाम छप्पर की मरम्मत कर रही थी। तभी सांप ने उंगली में डस लिया। वह चीखती हुई नीचे आई। घरवालों ने पहले घरेलू इलाज किया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने ओझाओं को बुला कर झाड़ फूंक करवाई। इसके बाद बरूआ कालिंजर गांव ओझा के पास ले जा रहे थे। तभी नरैनी के पास हालत ज्यादा खराब हो गई। उ...