Banda News: छत से गिरकर युवक की मौत
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: तिंदवारी। बिना मुडेर की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। सुबह होने पर परिजन ने उसे छत के नीचे पड़े देखा तब जानकारी हो सकी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव पिपरगवां निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा 25 वर्षीय राममिलन रात में अपने मकान की छत में सोने गया था। रात में किसी समय उसका संतुलन बिगड़ने से वह छत के नीचे गिर गया। बृहस्पतिवार को सुबह नींद से जागे परिजन ने देखा तो वह छत से नीचे पड़ा मिला। पिता रामप्रताप वर्मा राजमिस्त्री हैं। घर में मां शिवप्यारी हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा अविवाहित था। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि छत से गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.