Banda News: चौराहे पर महिलाओं को सोना बाबू कहकर बुलाने वाले को दबोचा
बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाना व कस्बा क्षेत्र के खड़ी तिगैला चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम ने लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक मनचले युवक 32 वर्षीय भरत द्विवेदी को दबोच लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:19 बजे मटौध थाना क्षेत्र के खड़ी तिगैला कस्बा चौराहे निरीक्षक प्रेम नारायण सिंह और सिपाही दिनेश यादव क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की देखरेख में मुस्तैद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक चौराहे से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों को बुरी नजर से घूर रहा है और सोना बाबू कहां जा रही हो जैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। इस हरकत से वहां से आने-जाने वाली महिलाएं बेहद शर्मिंदा और असहज हो रही थीं। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.