Banda News: चोर समझ दो लोगों ने की थी छापर में युवक की हत्या
बांदा, सितम्बर 16 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाने के छापर गांव में दो दिन पूर्व युवक की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा अभी फरार है। आरोपी ने बताया कि छापर गांव में रात में पुलिया के पास युवक लघु शंका कर रहा था। उससे उसके बारे में जानकारी ली तो उसने कुछ बताने के बजाए अभद्रता शुरू कर दी। इसी से गुस्सा होकर माटा गांव निवासी पवन व अंकित ने युवक को बाइक में बैठाया और तालाब किनारे लेकर जाकर डंडे व अधजली लकड़ी से उसे बुरी तरह पीटा। बेहोश होने पर तालाब किनारे फेंककर भाग गए थे। यह भी पढ़ें- Banda News: सीसीटीवी खंगाल हत्यारोपियों को पुलिस ने किया चिहिंत आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। दूसरे आरोपी पवन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.