Banda News: चोरी की बंदूक के साथ एक शातिर गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 20 -- Banda News: बांदा। नरैनी थाने के कबौली के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खान ने बताया कि रविवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने चोरी की देशी बंदूक के साथ एक व्यक्ति के घूमने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर दबिश देकर कबौली निवासी ताजुद्दीन पुत्र यूनिस को पकड़ लिया। उसके पास देशी एकनली बंदूक के अलावा दो कारतूस बरामद किए हैं। एसआई ने बताया कि पकड़े गए ताजुद्दीन का आपराधिक इतिहास है और पाक्सो एक्ट सहित मामलों में आरोपी है। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.