Banda News: चेतावनी बिंदु के पास पहुंची केन, यमुना भी उफनाई
बांदा, सितम्बर 5 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। सीमावर्ती मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से बांध उफना गए। वहां से हर रोज करीब तीन लाख क्यूसिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे रात में केन नदी चेतावनी बिंदु के पास पहुंच गई और यमुना भी चेतावनी बिंदु से तीन मीटर नीचे तक आ गई। हालांकि दिन में केन का जल स्तर लगातार घटता रहा। वहीं यमुना में अभी धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। केन नदी की बाढ़ से पैलानी तहसील के शंकर पुरवा सहित खप्टिहाकलां व सिंधनकलां के दस से ज्यादा मजरों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह और तहसीलदार महेंद्र गुप्ता लगातार निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही प्रभावित गांवों में लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है。 यह भी पढ़ें- Jhansi News: बाधों से छोड़े पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.