बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बांदा। संवाददाता जिला न्यायालय के सिविल जज (जू.डि.) ने चेक बाउंस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी को 9 महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 4,50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह धनराशि पीड़ित को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

मामले की पृष्ठभूमि शहर कोतवाली के शंकर नगर, कालूकुआं निवासी पीड़ित नरेंद्र गौतम व आरोपी जितेंद्र सिंह पटेल उर्फ जीतू के बीच गहरी घनिष्ठता थी। आरोपी जितेंद्र ने 'पटेल ट्रेडर्स' नाम से गिट्टी, सीमेंट और ईंट का कारोबार शुरू करने के लिए नरेंद्र से 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी थी। नरेंद्र ने 1.5 लाख रुपये नकद और 1.5 लाख रुपये चेक के माध्यम से आरोपी को दे दिए।

मुकदमे की प्रक्रिया तय समय सीमा बीतने के बाद जब नरेंद्र ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें दो अलग-अलग बैंकों...