Banda News: चिल्ला पुलिस ने गिरफ्तार किए 13 वारंटी
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: पैलानी। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्ला थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।पुलिस टीम ने विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। चिल्ला पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें मोहित और रामशरन निवासी चिल्ला,रोहित निवासी लौमर रोड बाईपास चिल्ला, राममिलन,रमेश,सुरेंद्र और सकेता पत्नी जौहरी आरख निवासी डिघवट,राजू उर्फ ब्रजेश कुमार निवासी बजरंगी डेरा तारा,मनोज निवासी अतरहट तथा विशेश्वर हरिजन,संदीप उर्फ सोनू, जंगी और कमला पत्नी जंगी निवासी पपरेंदा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.