Banda News: चालकों व परिचालकों ने किया चक्का जाम
बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: बांदा। निजी बस के चालक व परिचालकों ने रविवार को पूरी तरह चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। बबेरू-राजापुर रूट पर रोडवेज बसों के चलाने और बस मालिकों के उत्पीड़न सहित कई अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। चालकों ने कहा कि रोडवेज बसों की वजह से उन्हें सवारियां नहीं मिलती और मालिक उनकी पगार में कटौती करते हैं। इससे उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बाबूलाल चौराहा स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से बांदा-बबेरू-राजापुर व बांदा बबेरू-बिसंडा अतर्रा के लिए करीब 92 बसों का संचालन किया जाता है। परिचालकों का कहना है कि यह मार्ग अराष्ट्रीयकृत है और इसमें रोडवेज बसें नहीं चलनी चाहिए,लेकिन परिवहन निगम मनमानी तरीके से कई बसें चला रहा है। यह भी पढ़ें- Banda News: प्राइवेट बस चालक-परिचालकों ने किया विरोध प्रदर्शन रोडवेज बस चालक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.