बांदा, जुलाई 2 -- Banda News: बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली गांव निवासी 18वर्षीय निखिल पुत्र गंगाराम ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। शहर के मर्दन नाका निवासी 25वर्षीय माला देवी पत्नी सुगंध सिंह ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। शहर के मवई गांव निवासी 35वर्षीय सूरजपाल पुत्र रामवरन ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छतरपुर जिला के हरीपुर गांव निवासी 35वर्षीय संतोषी पत्नी रामपाल ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...