Banda News: चार लोगों ने जहर खाया, कराया भर्ती
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। चिल्ला कस्बा निवासी 32वर्षीय मनसूबे पुत्र इंद्रपाल ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। इसी तरह जसपुरा जाना क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी 26वर्षीय सोनी पत्नी लक्ष्मण ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी 27वर्षीय मुकेश पुत्र लालमन ने पिता की डाट से नाराज होकर जहर खा लिया। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव निवासी 25वर्षीय आरती का सोमवार की शााम घरेलू किसी बात को लेकर पति होरीलाल से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.