बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बांदा। शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी रचना 28 पत्नी संदीप ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव निवासी 20 वर्षीय शुभम पुत्र राजू को मंगलवार की रात पिता ने डांट दिया इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 39 वर्षीय भूपत पुत्र हीरालाल ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई । तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगुस गांव निवासी विक्रम पुत्र रामू ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...