Banda News: चार बच्चों ने जहरीला फल खाया, कराया भर्ती
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। खेल-खेल में दो सगे भाइयों समेत चार बच्चों ने जैट्रोफा (जहरीला फल) खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला तो सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव निवासी 04 वर्षीय आर्यन पुत्र सुनील गुरुवार दोपहर 03 वर्षीय छोटे भाई अयांश और पड़ोसी 07 वर्षीय सुमित पुत्र नीलम और 04 वर्षीय रोशनी पुत्री जगप्रसाद के साथ तालाब किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में तालाब के भीटा के किनारे लगा जहरीला फल खा लिया। जब सभी बच्चें घर पहुंचे तो चारों की हालत बिगड़ गई, तब घरवालों को जानकारी हुई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अयांश के पिता ने बताया कि चारों बच्चों की हालत में सुधार है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.