Banda News: चारपाई में सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत
बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। चारपाई पर सो रहे युवक को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कुमेढ़ा निवासी दीनदयाल ने बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा संदीप अपने घर में चारपाई में सो रहा था। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे सांप ने चारपाई में चढ़कर डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मैकू प्रजापति मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। दो भाई में बड़ा अविवाहित था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि सांप डसने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.