बांदा, जुलाई 28 -- Banda News: बांदा। चलती कार की छत पर बैठकर कुछ युवकों ने सरेआम खतरनाक स्टंट कर अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल दी। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस दो कार का 12500 रुपये का चालान किया है। वहीं, युवाओं ने दोबार ऐसी गलती न करने के लिए माफी भी मांगी है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 27 सेकेंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही है और युवक उसकी छत पर बैठकर फिल्मी गानों पर स्टंटबाजी कर रहे हैं। इस दौरान न तो उन्हें अपनी जान की परवाह है और न ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा की। दिनदहाड़े सड़क पर खुलेआम या...