Banda News: चंद्रावल नदी पर पड़ोहरा गांव में रपटा की कोठियां क्षतिग्रस्त, आवागमन पर रोक
बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: पैलानी। तहसील क्षेत्र के पड़ोहरा गांव में चंद्रावल नदी पर बना रपटा क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रपटे पर सोमवार से पैदल व वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। पुलिस निगरानी कर रही है। प्रभावित गांवों के लोगों को वैकल्पिक मार्ग पर 10 से 15 किमी. का चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे अलग-अलग गांवों की करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। रपटा दो दशक पुराना है। जिसमें विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। चंद्रावल नदी पर पड़ोहरा गांव के पास रपटे पर तीन दिन तक रपटे के ऊपर पानी बहने के बाद अब इसके क्षतिग्रस्त होने से पड़ोहरा के साथ मड़ौली खुर्द, अमारा और आसपास के कई मजरों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीण सुनील, अनुज का कहना है कि यह रास्ता बंद होने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई, मरीजों, गर्भवती महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.