बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के अलीगंज (रब्बानी हॉस्टल) निवासी अभिलाष गुप्ता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस बुधवार को शाम साढ़े सात बजे घर से निकला था, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला। प्रिंस उसके बैग से एक हजार रुपये, बिना सिम का मोबाइल व तीन जोड़ी कपड़े भी ले गया है। पुलिस किशोर को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...