बांदा, सितम्बर 13 -- Banda News: अतर्रा। घर में घुस कर युवक ने दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के महोतरा गांव के उसर पुरवा की रहने वाली श्यामसखी पत्नी रामखेलावन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 11 सिंतबर को घर में थी। तभी पड़ोसी विनोद उर्फ बच्चा पुत्र बाबू घर में घुस आया। विरोध करने पर श्यामसखी और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनेा पति पत्नी ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...