बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: नरैनी। छत से कूद कर घर में घुसे युवक ने महिला को दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला 27 अगस्त की रात घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी युवक छत से कूद कर उसके घर में घुस आया और महिला को दवोच कर उसके साथ छेडखानी किया। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...