Banda News: घर में घुसकर दबंगों ने दंपति को पीटा, गला दबाया
बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के झीला का पुरवा में पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर दपंति को पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। झील का पुरवा निवासी महेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मकान के बगल में रहने वाला तिज्जू प्रजापति परिवार के साथ 13 अगस्त को सुबह घर आया और सभी ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूसों से जमकर पीटा। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पत्नी बचाने आई तो उसे भी बुरी तरह मारा। बाल पकड़कर घसीटा। दोनों को गंभीर चोंटे आई हैं। धमकाते हुए हमलावर भाग गए। तिज्जू व उसका लड़का सोनू आपराधिक किस्म के हैं। उनसे जानमाल का खतरा है। पुलिस ने तिज्जू, उसकी पत्नी, बेटी अनीता, लड़का सोनू व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.