Banda News: घर में घुसकर अश्लील हरकत, केस
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय भतीजी घर में बृहस्पतिवार की शाम अकेली थीं। तभी पड़ोसी जगदीश उर्फ मोटे यादव व विनोद उसके घर में घुस आए और दोनों के साथ अश्लील हरकतें की। चीख पुकार सुनकर उन्हें बचाने आई परिवार की दो महिलाओं से भी गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उनकी बच्चियों के स्कूल जाने में भी पीछा करते हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Banda News: घर में घुसकर चचेरी बहनों से अश्लील हरकत, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.