Banda News: घर में की पत्थरबाजी, विरोध पर धमकाया
बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बांदा। मरका थाने के इंगुवा गांव में दबंग ने घर में पत्थरबाजी की। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए धमकाया। पीड़िता उमा सिंह पत्नी राहुल सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 25 जुलाई को रात 12 बजे घर में बाहर से पत्थर आ रहे थे। उसने खिड़की से झांककर देखा तो गांव का अनुज सिंह पत्थर फेंक रहा था। विरोध करते हुए बच्चे के चोटिल होने की बात कही तो उसने गाली देते हुए धमकी दी। इसके पहले भी कई बार पत्थरबाजी कर चुका है। पुलिस ने अनुज सिंह पुत्र ललक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.