Banda News: घर-घर छाई खुशियां, नहाय-खाय रस्म का बेसब्री से इंतजार
बांदा, नवम्बर 12 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। महापर्व छठ पूजा को लेकर हाईड्रिल कालोनी में हर तरफ उत्साह, भक्ति और उमंग का माहौल है। महिलाएं पर्व की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुटी हुई हैं। घर-घर पूरी शुद्धता के साथ छठ मैया का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। मिट्टी के चूल्हे, आम की लकड़ियां और ठेकुआ व खीर (खरना) जैसे पारंपरिक प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। सूप, दउरा, फल और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। घरों और गलियों में पारंपरिक छठ गीत गूंज रहे हैं। परदेस और बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपने परिवार और अपनों के बीच इस महापर्व को मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा महापर्व, जानें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की तारीख आपके अपने हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.