Banda News: घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी ले गए चोर
बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना के इटरा मिलौली गांव में चोर बुधवार की रात घर का ताला तोड़कर तीन बक्से उठा ले गए। जेवर व नकदी निकालने के बाद खेत में फेंक दिया। गृहस्वामी को सुबह जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। इटरा मिलौली गांव निवासी लुस्सू ने बताया कि बुधवार की घर में ताला लगा था। वह बाहर गया था। गुरुवार को सुबह पांच बजे उसे चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर देखा तो तीन बक्से गायब थे, जो कुछ दूर खेत में टूटे हुए पड़े मिले। बक्सों में उसकी पत्नी व बेटी के सोने व चांदी के करीब दो लाख के जेवर और 25 हजार रुपये नकद थे। उसे शक है कि गांव का ही महेश ने यह चोरी की है। पुलिस ने महेश के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। बिसंडा थाने के उप निरीक्षक रवींद्रनाथ दुबे मामले की जांच कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.