बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: गिरवां। महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मुरवा में 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से कई लोगों के घरों में पानी भर गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह दस बजे बांदा-नरैनी हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर गिरवां थानाध्यक्ष व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। करीब एक घंटे जाम से रिमझिम बारिश के बीच वाहन फंसे रहे।

जलभराव की समस्या भाजपा के पूर्व विधायक राजकरन कबीर व मौजूदा ब्लाक प्रमुख महुआ उर्मिला कबीर के गांव मुरवा के लोग भीषण जल भराव का सामना करना पड़ रहा है। मुरवां के पास जाम लगाए ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए। कहा कि गांव में करीब आधा सैकड़ा लोगों के घरों में पानी भरने से घर-गृहस्थी का सामान चौपट हो गया। जलभराव ...