Banda News: घरेलू विवाद में मां-बेटे को डंडे से पीटा
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा कस्बे के बांदा रोड निवासी एक परिवार में मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रांशु ने अपनी चाची सुधा और भाई रवि के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में मां-बेटे घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.