Banda News: ग्रुप में गुमराह हो रहे बिजली उपभोक्ता
बांदा, जुलाई 7 -- Banda News: कमासिन। बिजली पावर स्टेशन की ओर से 33 केवी सब स्टेशन कमासिन नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें विभागीय एसएसओ, अवर अभियंता लाइनमैन आदि को अधिशासी अभियंता की ओर से सप्लाई में आई गड़बड़ी का संदेश प्रसारित किए जाते हैं। उपभोक्ताओं को एडमिन ग्रुप से बाहर रखा गया है। ताकि उपभोक्ता बिजली विभाग से शिकायत न कर सके। जेई ख्वाजाउद्दीन का कहना है कि उपभोक्ताओं को एडमिन ग्रुप से इसलिए बाहर रखा गया है कि उपभोक्ता ज्यादा सवाल जवाब करते हैं। बिजली कार्य में बाधा पड़ती है। कस्बा के रेवती रमण मिश्र, पूर्व प्रधान राम प्रसाद, सुशील द्विवेदी,पप्पू तिवारी आदि ने बिजली कटौती पर रोष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.