Banda News: गौरीकलां-अमारा रपटे के ऊपर से बह रही चंद्रावल नदी
बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: पैलानी। तहसील के नांदादेव-पडोहरा तथा गौरीकलां-अमारा दोनों ही रपटों पर चंद्रावल नदी की बाढ़ का पानी करीब तीन मीटर ऊपर तक पहुंच गया और बहाव भी तेज हो गया है। इस वजह से एक ओर क्षेत्र के मडौली खुर्द, मरोहला डेरा, भादवा डेरा, करेंहना डेरा , मटेहना डेरा , क्योंटरा डेरा, खेता डेरा सहित कई दर्जन गांवों का आवागमन बंद है। यहां के लोग नाव के सहारे आ-जा रहे हैं। दूसरी ओर लगातार बढ़ रही चंद्रावल नदी का पानी गौरीकलां-अमारा रपटे के नीचे बने हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी हिलोरें मारता हुआ दिख रहा है। अगर यही हाल रहा तो बाढ़ के पानी से यह मंदिर भी खप्टिहा कलां के केन नदी के मध्य स्थित भगवान शंकर जी का मसानेश्वर मंदिर की तरह बाढ़ के पानी में डूब जाएगा। इन क्षेत्रों पर सबसे बड़ी समस्या ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.